महिला सुरक्षा मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

राजमहल महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने किया। निरीक्षण में थाना परिसर, अभिलेख और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देकर त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया। इंस्पेक्टर ने रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई और अनुशासन की स्थिति संतोषजनक पाई, साथ ही सुधार के निर्देश भी दिए। लंबित मामलों के शीघ्र निपटान और गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने की सलाह दी गई। निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रतिनिधि, राजमहल. राजमहल महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण इंस्पेक्टर राजीव रंजन द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की. महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इंस्पेक्टर ने थाना के रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई और अनुशासन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया, साथ ही कुछ आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने की सलाह दी गई. निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










