तालझारी में तीन दिवसीय पल्स पोलियो प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कुष्ठ रोग की पहचान को लेकर भी दी गई विशेष जानकारी

विज्ञापन

तालझारी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार की अध्यक्षता में एसएनआईडी पल्स पोलियो अभियान के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ. प्रशिक्षण के अंतिम दिन कैचअप राउंड को लेकर सहिया, सेविका एवं स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार बूथ कवरेज का लक्ष्य 90 प्रतिशत रखा गया है. डीयू सूची के अनुसार सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी और बूथ पर सूची रखकर कार्य योजना के अनुसार कार्य किया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान दवा वितरण, बीवीएम स्टेज की प्रक्रिया एवं एक्स व पी चिह्नों के सही उपयोग की जानकारी भी दी गयी. साथ ही जिला आदेश के आलोक में 10 नवम्बर से शुरू हो रहे एलसीडीसी कुष्ठ खोज अभियान को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया. यदि किसी व्यक्ति में शरीर पर दाग, सुन्नपन या हाथ-पैर में झनझनाहट जैसे संदेहास्पद लक्षण दिखें, तो उसका नाम, पता दर्ज कर संस्थान को संध्या समीक्षा बैठक में उपलब्ध कराना है. इस अवसर पर डॉ. मिलिंद राज, बीपीएम विजय राम, बीएएम देवनारायण रविदास, अमरेन्द्र कुमार, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर विकास शर्मा, एमपीडब्ल्यू विनय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola