किशोरी पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया
उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में रविवार दोपहर को बिजली का खंभा गिरने से 12 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अर्जुन मंडल नीम का पेड़ कटवाने के लिए दो लोगों को बुलाया था. वहीं, पेड़ काटने के लिए दो लोग रविवार को पेड़ की डाली को काट रहे थे. डाली काटने के दौरान लोगों ने किसी तरह का कोई सेफ्टी का प्रयोग नहीं किया गया था. इसी दौरान पेड़ की एक बड़ी डाली बिजली के तार के ऊपर गिर गयी. बताया जा रहा है कि इसी क्रम में ओम मंडल की 12 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी स्नान करके घर जा रही थी, तभी डाली बिजली के तार पर गिरने के कारण बिजली का खम्मा निशा कुमारी के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद राधानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, एसआइ रुपेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना लाया गया. हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति इब्राहिम शेख व अजमाइल शेख़ थाना क्षेत्र के बेगमगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस केस दर्ज करने की प्रक्रिया में थे. बच्ची कक्षा तीन में कर रही थी पढ़ाई : मृतक के परिजनों के अनुसार निशा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर में वर्ग तीन में पढ़ाई कर रही थी. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




