केंचुआ पुल से भीमपाड़ा तक व श्रीकुंड से पलासबोना के पास एनएच 133ए है संकीर्ण, अक्सर लगता है जाम

कई जगहों पर सड़क मात्र 10 से 12 फीट ही है चौड़ी, कई बार हो चुकी है दुर्घटनाएं, समस्या से मुक्ति की मांग
बरहरवा
साहिबगंज और पाकुड़ जिले को जोड़ने वाला बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ वर्षों से सिस्टम की बदहाली की मार झेल रहा है. कहने को तो यह सड़क नेशनल हाईवे 133ए है, किंतु यह सड़क हाईवे से इतर है क्योंकि, सड़क की चौड़ाई कई जगहों पर मात्र 10 से 12 फीट ही है. दुलमपुर मोड़ स्थित केंचुआ पुल से लेकर भीमपाड़ा तक और श्रीकुंड से पलासबोना के पास सड़क काफी संकीर्ण है. जिस कारण घंटों जाम लगता है. एक साथ चार पहिया दो वाहन उक्त रास्ते से नहीं गुजर पाते हैं. इससे रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के अलावे एम्बुलेंस, दमकल, स्कूली बसें, ट्रैक्टर, पिकअप, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, रोजी-रोटी के लिये आने-जाने वाले मजदूर आदि अक्सर भीषण सड़क जाम में फंस जाते हैं, और सिस्टम की विफलता को कोसते हैं. सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और दुर्घटनाओं के शिकार इमरजेंसी मरीजों को होती है. संकीर्ण सड़क होने के कारण कई बार तो वाहन सड़क से नीचे उतर कर दुर्घटनाओं के शिकार भी हुए हैं. और, इसमें लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.बड़े वाहन आने पर लग जाता है लंबा जाम
पाकुड़ या बरहरवा की ओर से कोई भी 10 चक्का अथवा उसे बड़ा वाहन अगर उक्त सड़क पर आ जाये, तो जाम लगना निश्चित है क्योंकि जब बड़े वाहन पार होते हैं तो दूसरी तरफ से कोई छोटा वाहन भी नहीं पार हो पाता है. बड़ी मुश्किल से बाइक को साइड मिल पाती है. इस स्थिति में अगर टोटो, ऑटो अथवा अन्य चार पहिया वाहन आ जाये तो जाम लगना तय है. इस कारण कई बार स्थानीय लोग अपने गंतव्य स्थान तक ससमय नहीं पहुंच पाते हैं. अक्सर जाम की सूचना पर पुलिस पहुंचती है और पुलिस के सहयोग से ही जाम छूटता है. क्या कहते हैं लोग कोटालपोखर-बरहरवा मुख्य पथ पर कई स्थानों में संकीर्ण होने के कारण हम छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत होती है. हमें स्कूल-कॉलेज आदि जाने में घंटों जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. इससे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं. – फोटो- 00, बिक्रम भगत, छात्रसड़क की चौड़ाई नहीं रहने से सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं और गर्भवती महिलाओं को होती है. कई बार अस्पताल जाने के क्रम में घंटों जाम में फंसना पड़ता है. प्रशासन को अविलंब सड़क का चौड़ीकरण करना चाहिये.
– फोटो- 00, आभा कुजूर, छात्रा
केंचुआ पुल से भीमपाड़ा तक सड़क संकीर्ण रहने तथा सड़क के दोनों ओर खेत की गहराई अधिक रहने के कारण किसानों को खेती की सामग्रियों और उपजे अनाजों को लाने व ले जाने में बहुत अधिक कठिनाई होती है. अक्सर किसानों के धान, गेहूं लोड ट्रैक्टर घंटों जाम में फंस जाते हैं. – फोटो- 00, गणेश महतो, किसान
बरहरवा-पाकुड़ मुख्य पथ के कई स्थानों पर चौड़ा नहीं रहने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कत होती है. अक्सर बड़ी गाड़ियां, एंबुलेंस, दमकल आदि जाम में फंस जाया करती हैं. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए.
– फोटो- 00, सैदुर रहमान
क्या कहते हैं कनीय अभियंता एनएच के जेई देव कुमार ने कहा कि पाकुड़-बरहरवा एनएच 133ए की नये सिरे से चौड़ीकरण की टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. बहुत जल्द टेंडर निकलेगा, इसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू होगा. क्या कहती हैं विधायक सड़क चौड़ीकरण को लेकर एनएच से पत्राचार किया गया है. विभाग से जल्द टेंडर को लेकर आश्वासन मिला है. फोटो- 00, निसात आलम, पाकुड़ विधायकडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




