स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रहा सुधार, मिलेगा लाभ : एमटी राजा
Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 14 Apr 2026 9:06 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
राजमहल विधायक ने चहारदीवारी निर्माण का किया शिलान्यास
राजमहल. राजमहल. विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 61.56 लाख की लागत से बनने वाली चहारदीवारी का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. महिला एवं प्रसूता मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि पहले की तुलना में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है. रक्त जांच सहित कई नई जांच शुरू हुई हैं. उन्होंने प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं विधायक निधि से निर्मित तीन योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें फेरीघाट यात्री शेड, हाटपाड़ा गैस गोदाम के पास और राजवाड़ा कब्रिस्तान के समीप पीसीसी सड़क शामिल है. टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 10 मरीजों को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया. मौके पर केताबुददीन शेख, मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रेम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










