पति ने गला काटकर गंगा में फेंक दिया था शव

Updated:
विज्ञापन
पति ने गला काटकर गंगा में फेंक दिया था शव

राजमहल अनुमंडल पुलिस ने प्राणपुर गंगा तट पर मिली विवाहिता महिला की हत्या का खुलासा किया है। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके पति राहुल शेख ने गला काटकर की और शव को गंगा में फेंक दिया। आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मृतका हयात अली टोला गांव की थी, जिसकी शादी आठ वर्ष पहले राहुल शेख से हुई थी। दहेज प्रताड़ना के कारण महिला मायके में रहती थी। 31 मार्च को पति ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे घर वापस लाया, जिसके बाद दो दिन बाद उसका शव नदी में मिला। पुलिस ने सास-ससुर को भी आरोपी बनाया है। छापेमारी में राजमहल और राधानगर पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उधवा. राजमहल अनुमंडल पुलिस ने प्राणपुर गंगा तट पर विवाहिता महिला का शव बरामदगी मामले का खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति राहुल शेख ने गला काटकर की और शव को गंगा में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह घटना 2 अप्रैल को सामने आई थी जब पूर्वी प्राणपुर पंचायत अंतर्गत साहेबटोला के पास गंगा नदी में महिला का शव मिला. मृतका हयात अली टोला गांव की स्वर्गीय बैदुल शेख की पुत्री थी, जिसकी शादी आठ वर्ष पूर्व राजमहल थाना क्षेत्र के डकैत टोला गांव निवासी राहुल शेख से हुई थी. दहेज को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और वह मायके में रहती थी. 31 मार्च की रात पति बीमारी का बहाना बनाकर उसे घर ले गया और दो दिन बाद उसका शव नदी में मिला. मृतका की मां के बयान पर राधानगर थाना कांड संख्या 102/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने सास और ससुर को भी आरोपी बनाया है. छापेमारी दल में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. —————————————– राजमहल पुलिस ने विवाहिता हत्या मामले का किया खुलासा दहेज प्रताड़ना से जुड़ा निकला हत्या का मामला छापेमारी दल की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पकड़ा गया

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola