विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के लिए होगा इंटरव्यू का आयोजन : सीएस

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

800 रुपये प्रति घंटा तक मानदेय दिया जाएगा

विज्ञापन

साहिबगंज. मुख्यमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु जिला प्रशासन साहिबगंज द्वारा विशेषज्ञ/अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है. सीएस डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने बताया कि इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. यह भर्ती साहिबगंज जिला अंतर्गत सदर अस्पताल, राजमहल एवं अनुमंडलीय अस्पतालों के लिए की जा रही है, जिसमें निम्नलिखित विभागों हेतु सेवाएं आमंत्रित की गयी हैं: कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मनोरोग. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि को वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लें. चयनित चिकित्सकों को प्रतिदिन सेवा मानदेय के आधार पर भुगतान किया जाएगा. सामान्य विशेषज्ञों को 500 रुपये प्रति घंटा तथा सुपर स्पेशलिस्ट को 800 रुपये प्रति घंटा तक मानदेय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित निर्धारित आवेदन पत्र भरकर साक्षात्कार में सम्मिलित हों. विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र www.sahebganj.nic.in पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola