मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान में लंबित मामलों के शीघ्र व सौहार्दपूर्ण निबटारे पर जोर

Updated:
विज्ञापन
मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान में लंबित मामलों के शीघ्र व सौहार्दपूर्ण निबटारे पर जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

साहिबगंज

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष मध्यस्थता अभियान मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. यह महत्वाकांक्षी अभियान भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति द्वारा संकल्पित किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से सुलहपूर्वक एवं शीघ्र निपटारे की दिशा में आगे बढ़ाना है. यह अभियान पूरे देश में एक साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय मिल सके. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाये जा रहे हैं. इसके साथ ही जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाये गये हैं तथा आम नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है. इस माध्यम से लोगों को मध्यस्थता की प्रक्रिया, उसके लाभ तथा समय और धन की बचत के बारे में जानकारी दी जा रही है. अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरण, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक एवं सेवा विवाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली से जुड़े मामले, विभाजन एवं बंटवारा, बेदखली से संबंधित विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले सहित अन्य उपयुक्त दीवानी प्रकृति के मामलों को मध्यस्थता के लिए भेजा जा सकता है. इन मामलों का समाधान आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है. यह अभियान न केवल न्यायालयों पर बढ़ते बोझ को कम करेगा, बल्कि समाज में आपसी समझ, सौहार्द और विश्वास को भी सुदृढ़ करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola