मिर्जाचौकी में भारी बारिश से सड़क पर पानी का तेज बहाव

Updated:
विज्ञापन
मिर्जाचौकी में भारी बारिश से सड़क पर पानी का तेज बहाव

मिर्जाचौकी में भारी बारिश से सड़क पर पानी का तेज बहाव

विज्ञापन

मंडरो. प्रखंड के मिर्जाचौकी व आसपास के क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर लगभग एक घंटा तक मूसलधार बारिश हुई. इस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा. वहीं भारी बारिश के कारण मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क पर बारिश के पानी का तेज बहाव देखने को मिला. जहां आम रहागीर सहित मोटरसाइकिल चालक, टेंपो चालक एवं टोटो चालकों को सड़क पर आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि इस बारिश से किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा. इससे वो अपने खेतों में धान की रोपनी अच्छी प्रकार से कर सकेंगे. इधर, किसान मुकेश महतो व सुनील कुमार ने बताया कि बारिश का हम लोगों को इंतजार था, वो आज देखने को मिला है. अब हमारे खेतों में धान की फसल अच्छी प्रकार से रोपने का कार्य किया जाएगा और इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola