यूट्यूबर आदर्श आनंद ने बाबा गाजेश्वरनाथधाम में की पूजा-अर्चना

प्राकृतिक वादियों का उठाया लुत्फ
बरहेट. भागलपुर निवासी प्रसिद्ध यूट्यूबर आदर्श आनंद ने गुरुवार को शिवगादी पहुंचकर बाबा गाजेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान पुरोहित सुनील झा ने विधिवत मंत्रोच्चार की ध्वनि में पूजा कराया. आदर्श ने शिवगादी मंदिर की चोटी पर पहुंचकर नंदी के पैरों के निशान की भी पूजा की. पूजा के बाद उन्होंने शिवगादी की प्राकृतिक वादियों का लुत्फ उठाया तथा प्रकृति मां को नमन किया. इस दौरान उन्होंने शिवगादी मंदिर के निर्माण को लेकर लोक कथा, गर्भगृह और पीतांबरी शिवलिंग के बारे जानकारी प्राप्त की. यूट्यूबर आदर्श के साथ युवाओं द्वारा सेल्फी लेने की होड़ मची रही. आदर्श आनंद ने बताया कि बाबा गाजेश्वरनाथ की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है. यहां पूजा-अर्चना के बाद मुझमें एक नयी ऊर्जा का संचार हो रहा है. उन्होंने श्रावण माह में कार्यक्रम होने की भी जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










