गंगा में डूबने से बोकारो के छात्र की मौत, दो बच गये

Updated at : 06 Jul 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा में डूबने से बोकारो के छात्र की मौत, दो बच गये

पॉलिटेक्निक के सेमेस्टर-4 का फॉर्म भरने दोस्तों के साथ साहिबगंज आया था अहम राज

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला मुख्यालय के बिजली घाट पर शनिवार को गंगा स्नान करने के क्रम में तीन छात्र गंगा में डूबने लगे. दो छात्र को किसी तरह बचा लिया गया. पर एक छात्र गंगा में डूब गया. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस बिजली घाट पहुंची. गोताखोरों को लगाकर गंगा में डूबे छात्र को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ पिंकू ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र बोकारो सेक्टर चार के बिहारी होटल के पास रहने वाले रामनाथ प्रसाद यादव का 18 वर्षीय पुत्र अहम राज है. पुलिस ने मृतक अहम राज के दोस्तों से घटना की जानकारी ली. छात्र की मौत की खबर फोन के माध्यम से परिजनों को दी गयी. मृतक अहम राज के दोस्त प्रथम कुमार, अनुराग कुमार व हिमांशु कुमार ने बताया कि हमलोग 18 छात्र बोकारो से साहिबगंज वनांचल एक्सप्रेस से आये. पॉलिटेक्निक का सेमेस्टर चार फॉर्म भरने के लिए साहिबगंज आये थे. सभी दोस्त गंगा स्नान करने के लिए बिजली घाट गये थे. इसी दौरान तीन दोस्त गंगा में डूबने लगे. दो दोस्त बच गये. पर अहम राज गंगा में डूब गया. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया. मौत से दोस्तों के बीच शोक व्याप्त है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola