आरपीएफ ने छह नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर मंथन के हवाले किया

Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ ने छह नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर मंथन के हवाले किया

बरहरवा में ट्रेन से उतर गया

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात गस्ती के दौरान आरपीएफ के जवानों ने छह नाबालिग बच्चों काे रेस्क्यू किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बरहरवा रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों से आरपीएफ जवानों ने बुधवार की रात करीब 8:30 बजे गश्ती के दौरान संदिग्ध घूम रहे पांच नाबालिग लड़कों व एक लड़की से पूछताछ की. जिनमें दो बच्चे पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना, तीन बच्चे साहिबगंज जिले के बरहेट थाना व एक बच्चा मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र का निवासी पाया गया. बच्चों ने बताया कि वे पिता की डांट के कारण घर से भागे हैं तो वहीं कुछ बच्चों ने कहा कि वे अपने माता-पिता को बिना बताये काम के लिये अपने दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल जा रहे हैं. वहीं, एक बच्चे ने बताया कि उसका भाई मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसे छोड़ दिया. इस कारण वह बरहरवा में ट्रेन से उतर गया. सभी बच्चों को संरक्षण के लिये मंथन संस्था की आराधना मंडल को सौंप दिया गया है. मौके पर संजीव कुमार, अनिल साह, अजय कुमार, बीके यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola