मोदी जी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मोदी जी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा का आयोजन

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

बरहेट. प्रखंड के भोगनाडीह में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को विकसित भारत बनाने को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया. जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के बेहतरीन कार्यकाल के पूरा होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. भाजपा की जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष जानकारी दी गई. वहीं, विकसित भारत के लिए संकल्प सभा का आयोजन में मुख्य रूप से जिला के महामंत्री कुशमाकर तिवारी, उपाध्यक्ष ललिता पासवान, कार्यक्रम के सहसंयोजक अविनाश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विभीषण ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष भारती सहित दर्जनों पंचायत के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola