बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, महिला घायल

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 09 May 2025 4:55 PM

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मकदूम नगर छोटी कोदरजन्ना की घटना

विज्ञापन

साहिबगंज. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मकदूम नगर छोटी कोदरजन्ना निवासी मोहम्मद वजीर की 35 वर्षीय पत्नी नजमा बीबी को पड़ोसी कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला के पति मोहम्मद वजीर ने बताया कि मेरे बच्चे व बगल के रहने वाले हुसैन के भी बच्चे स्कूल गये थे. तभी बच्चा-बच्चा में मारपीट हो गयी. वही मेरी पत्नी नजमा बीबी हुसैन के घर बोलने गई तो हुसैन व दो से तीन लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola