बंगाल में हत्या कर झारखंड में शव फेंके जाने के मामले में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में हत्या कर झारखंड में शव फेंके जाने के मामले में दो गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद व पैसों की लेन-देन वजह

विज्ञापन

बरहरवा

झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा स्थित लाधोपाड़ा व चावलछल्ला में 8 अप्रैल को सड़क किनारे मिले 40 वर्षीय व्यक्ति के शव मामले में बरहरवा थाना पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन, चालक सहित हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, इस हत्या कांड में शामिल अन्य आरोपी अब भी फरार है. पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या डब्ल्यूबी 94 जी 0393 को जब्त कर लिया गया है. वहीं, वाहन चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र निवासी सफाक शेख के रूप में हुयी है. इसके साथ ही हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी राशद अली को भी गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि 8 अप्रैल को उक्त स्थल से बरामद शव की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत फरक्का थाना क्षेत्र के कलाईडांगा निवासी रेलवे में कार्यरत चंदन बेसरा (40) के रूप में हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक फोर व्हीलर वाहन से शव लाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. वहीं, परिजनों ने शुरुआत से ही गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जतायी थी. मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिलने से यह आशंका और मजबूत हो रही थी.

जांच में अब तक जो तथ्य सामने आये हैं, उसके अनुसार हत्या का कारण पारिवारिक विवाद एवं पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है. मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि मृतक की दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी. इधर, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola