पुलिस और पत्रकारों के बीच फ्रेंडली मैच में पुलिस टीम मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
पुलिस और पत्रकारों के बीच फ्रेंडली मैच में पुलिस टीम मारी बाजी

इंगलिश में ईपीएल सीजन-10 टूर्नामेंट का शुभारंभ,

विज्ञापन

उधवा. प्रखंड के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत इंगलिश खेल मैदान में रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) सीजन-10 टूर्नामेंट का फीता काट कर उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी व बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. वहीं एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से आपस में प्रेम बढ़ता है. लोगों को खेलकूद के प्रति आगे आना चाहिए. जो अच्छे खिलाड़ी होते हैं, उसे पूरे देशभर में सम्मान मिलता है. इस दौरान पुलिस प्रशासन और पत्रकार के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया. पुलिस प्रशासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 278 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा. वहीं पत्रकार की टीम 16 ओवर में 180 रन पर ही सिमट गयी. विजेता टीम को विनर कप दिया गया. ईपीएल के आयोजक मुजस्सिर हुसैन उर्फ फीटू पठान ने बताया कि इस वर्ष भी ईपीएल सीजन-10 का उद्घाटन किया गया है. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी यहां आकर खेलते हैं. मौके पर इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, हसनैन अंसारी, रोहित कुमार, गुलशन कुमार, मृत्युंजय कुमार, नितेश कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola