आजीविका से जोड़ कर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
आजीविका से जोड़ कर महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

जेएसएलपीएस की ओर से प्रखंड में हर घर सखी मंडल अभियान की शुरुआत

विज्ञापन

तीनपहाड़. प्रखंड की बृंदावन पंचायत अंतर्गत अंबाडीहा गांव में मंगलवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से हर घर सखी मंडल अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी. अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे सभी छूटे परिवारों की पहचान करना है, जो अब तक आजीविका एवं वित्तीय समावेशन की मुख्यधारा से बाहर रह गये हैं, तथा उन्हें स्वयं सहायता समूहों के सखी मंडल से जोड़ना है. यह अभियान सगड़भंगा क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सगड़भंगा, बृंदावन एवं सालगाछी संथाली पंचायतों में एक साथ प्रारंभ किया गया है. अभियान के माध्यम से महिलाओं को न केवल सखी मंडल से जोड़ा जाएगा, बल्कि उन्हें संगठित कर दीर्घकालिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. अभियान के तहत सखी मंडल से जुड़ने वाली महिलाओं को आरएसईटीआई के माध्यम से विभिन्न आजीविका उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किये जाएंगे, ताकि वे कौशल विकास के जरिये अपनी आय में वृद्धि कर सकें. इसके साथ ही समूह से जुड़ी सभी पात्र महिलाओं को कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वे स्वरोजगार एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें. यह अभियान महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक सखी मंडल की पहुंच सुनिश्चित करना, महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इस अवसर पर क्लस्टर की दीदियां एवं गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और अभियान की जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola