डीडीसी ने बरहरवा व पतना प्रखंड के कर्मियों के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने बरहरवा व पतना प्रखंड के कर्मियों के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं को ससमय पूरा करने पर दें जोर

विज्ञापन

बरहरवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को उपविकास आयुक्त सतीश चंद्र की अध्यक्षता में बरहरवा व पतना प्रखंड के विभिन्न विभागों के कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बरहरवा बीडीओ सन्नी कुमार दास, पतना बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, परियोजना पदाधिकारी डॉ सुधीर मुर्मू सहित अन्य शामिल हुए. बैठक में डीडीसी ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में बरहरवा व राजमहल प्रखंड में मनरेगा के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं. उन्होंने मनरेगा के क्षेत्र में मिट्टी मोरम, सिंचाई कूप, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित अन्य योजनाओं से सभी कार्य लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की बात कही. वहीं, बैठक के दौरान कार्य में कोताही बरते जाने पर कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगायी. बताते चलें कि बरहरवा प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1367 अबुआ आवास की स्वीकृति हुई थी. जिसमें अब तक 212 अबुआ आवास पूर्ण कर लिए गए हैं. यह जिले में बेहतर प्रदर्शन हैं. वहीं, 2024-25 में सभी पंचायतों में 2662 अबुआ आवास की स्वीकृति दी गयी थी. जिसमें अभी 25 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं. मौके पर पीएम आवास के जिला समन्वयक सुमित चौबे बड़हरवा प्रखंड के बीपीआरओ अरुण कुमार साह, पतना प्रखंड के बीपीआरओ सूर्य नारायण चौधरी के अलावे बरहरवा व पतना प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. इधर, डीडीसी सतीश चंद्र ने कहा कि नियमित अंतराल पर विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाती है. संबंधित अधिकारियों को लाभुकों से अबुआ आवास बनवाने पर जोर देने का निर्देश दिया गया है. वहीं, मनरेगा की योजनाओं को भी ससमय गुणवत्तापूर्ण पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola