ePaper

उधवा में 12 किलोमीटर कृषि फीडर कॉरिडोर को मिली स्वीकृति

Updated at : 04 Jan 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
उधवा में 12 किलोमीटर कृषि फीडर कॉरिडोर को मिली स्वीकृति

सिंचाई के लिए बिजली की अहम भूमिका को देखते हुए विभागीय पहल

विज्ञापन

साहिबगंज

जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, निर्बाध और किसानों के अनुकूल बनाने की दिशा में विद्युत विभाग द्वारा व्यापक कार्य योजना पर तेजी से अमल किया जा रहा है. करीब 12 लाख की आबादी वाले जिले में बिजली अब जीवन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है. घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों और सरकारी संस्थानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से कृषि, ग्रामीण विद्युतीकरण और लाइन सेफ्टी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. साहिबगंज कृषि प्रधान जिला है, जहां लगभग 49 हजार एकड़ भूमि पर खेती होती है. सिंचाई के लिए बिजली की अहम भूमिका को देखते हुए उधवा में 12 किलोमीटर लंबे कृषि फीडर कॉरिडोर के निर्माण को विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है. इसके बन जाने से किसानों को नियमित बिजली मिलेगी, सिंचाई सुगम होगी और फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी. विभाग इसे किसानों के लिए “गेम चेंजर” मान रहा है. ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में विद्युतीकरण को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है. पीबीटीजी प्रधानमंत्री/राज्य आधारित विद्युतीकरण योजना के तहत पहाड़िया गांव में 1736 लाभुकों को बिजली कनेक्शन दिया गया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में सुधार होगा.

215 किलोमीटर तक हो चुका है कवर्ड वायर का कार्य

वहीं मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिले के 172 विद्युत वंचित टोलों को रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है. इनमें से 93 टोलों में कार्य पूरा हो चुका है और शेष में तेजी से काम जारी है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. लाइन सेफ्टी को लेकर आरएसएस योजना के तहत 250 किलोमीटर एलटी लाइन को कवर्ड वायर में बदला जा रहा है, जिसमें 215 किलोमीटर कार्य पूर्ण हो चुका है. इससे दुर्घटनाओं और लाइन लॉस में कमी आयेगी. वहीं लगभग 45 करोड़ रुपये के बकाया की वसूली के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है. कुल मिलाकर ये प्रयास साहिबगंज को बेहतर बिजली व्यवस्था, सुरक्षित भविष्य और समृद्ध कृषि की दिशा में आगे ले जा रहे हैं.

क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता

जिला में विद्युतीय व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है उधवा में 12 किलोमीटर कृषि फीडर स्थापित किया जा रहा है. जिले में कुल चार पावर ग्रिड हैं, 21 सब विद्युत स्टेशन कार्यरत हैं. निर्बाध बिजली देने का प्रयास जारी है, वही आम जनता से अपील है की घरेलू विद्युत 200 यूनिट फ्री है, उसका उपयोग मीटर से करें. बाकी बकाया का भुगतान जल्द से जल्द करें.

शंभूनाथ चौधरी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत

यहा हैं ग्रिड

साहिबगंज- साहिबगंज , बोरियो,नामनगर, लोहंडा, बड़ा बेतोना, सीमड़ा, महादेवगंज.

बरहरवा- सीता पहाड़ पठारिया , तलबड़िया, बरहेट-बोरियो, पतना-तीनपहाड़, मोदीकोला-तीनपहाड़, ग्रामसर-उधवा.

राजमहल – महाराजपुर, तीनपहाड़, मुंडली, राजमहल प्रखंड, मंगलहाट, उधवा, राधानगर, बाकुड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola