तेलो गांव के पास सड़क पार करते समय वैन के धक्के से वृद्धा की मौत

Updated:
विज्ञापन
तेलो गांव के पास सड़क पार करते समय वैन के धक्के से वृद्धा की मौत

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, बोरियो में तीन दिन में तीन मौतें

विज्ञापन

बोरियो. बोरियो में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार राहगीरों की जान ले रही है. मंगलवार को बोरियो-बरहेट मुख्य मार्ग के तेलो गांव के समीप एक वृद्ध महिला की जान चली गयी. जानकारी के अनुसार, तेलो रस्सी टोला निवासी 70 वर्षीय बिटिया मुर्मू अपने घर से पानी लेने चापानल जा रही थीं. सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिछले दो दिनों में तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही एएसआई देव नारायण साहू अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. लगातार हो रही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola