सेंगल अभियान की बैठक में संथाली भाषा बचाने पर चर्चा

Updated at : 08 Mar 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सेंगल अभियान को लेकर हुई बैठक, संथाली भाषा बचाव को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह फुटबॉल मैदान में शनिवार को आदिवासी सेंगल अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में आदिवासी सेंगल अभियान के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता साहिबगंज के जिलाध्यक्ष दुखू मुर्मू ने की और संचालन जोनल हेड महेश मुर्मू ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद सिदो कान्हू, चांद भैरव और फूलों झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन के साथ हुई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में संगठन आदिवासियों के अधिकार और अस्तित्व को बचाने के लिए निरंतर संघर्षरत है. उन्होंने कहा कि सालखन मुर्मू के नेतृत्व में ही जमीन बचाने के लिए सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट को सुरक्षित रखा जा सका है. साथ ही 22 दिसंबर 2003 को संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में पेसा कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट से पंचायत चुनाव करवाने का श्रेय भी सेंगेल अभियान को जाता है. वर्तमान में आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड की लड़ाई, पारसनाथ पहाड़ को जैन धर्म के प्रभाव से बचाने, संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने, स्थानीय नीति बनाने और आदिवासी अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए संगठन पूरी ताकत से संघर्ष कर रहा है. इस अवसर पर हुगली जोनल हेड सह केन्द्रीय संयोजक लखीनरायन किस्कू ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सेंगेल अभियान का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया. मालदा जोनल हेड मोहन हांसदा ने आगामी 31 मार्च को दुमका में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की. इस प्रशिक्षण शिविर में पतना प्रखंड अध्यक्ष संतलाल मुर्मू, बरहरवा से बिटिधोन माशीह मुर्मू ,राहुल टुडू, दुलार हांसदा, शिबू मुर्मू, सनातन मुर्मू, उधवा से अनिल मुर्मू, तालझरी से गुंधा टुडू, बरहेट से सावना टुडू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola