15 मिनट विलंब से खुली साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी

Updated:
विज्ञापन
15 मिनट विलंब से खुली साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी

एसी बोगी की सफाई चल रही थी. इस कारण यात्री बोगी के बाहर खड़े थे

विज्ञापन

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज से दानापुर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय 3:20 की जगह 15 मिनट विलंब से खुली. वहीं, साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर खासकर वातानुकूलित बोगी में सफर करने वाले यात्री आधा घंटा तक खड़ा रहे. क्योंकि दानापुर से चलकर साहिबगंज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची. एसी बोगी की सफाई चल रही थी. इस कारण यात्री बोगी के बाहर खड़े थे. स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक ने बताया कि ट्रेन विलंब से आई थी. इसी कारण बोगी की सफाई की जा रही थी. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola