ePaper

निर्माणाधीन इमारत से गिरकर पतना निवासी मजदूर की मौत

Updated at : 11 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के डानकुनी में एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर रिंकू रजक की मौत हो गई। वह बरहरवा थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला था। 26 अगस्त को पांच साथियों के साथ काम के लिए कोलकाता गया था। सभी मजदूर लिफ्ट के सहारे सामान ऊपर-नीचे कर रहे थे, तभी रिंकू नीचे गिर गया। गंभीर घायल रिंकू को श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिंकू परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार अत्यंत दुखी है। रिंकू का अंतिम संस्कार राजमहल श्मशान घाट में किया गया। मजदूर 12 घंटे काम करते थे, उन्हें 800 रुपये मजदूरी मिलती थी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना. पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित डानकुनी में एक निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत में काम के दौरान गिरकर बरहरवा थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी एक मजदूर की मौत हो गई है. घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान रिंकू रजक के रूप में हुई है. वह 26 अगस्त को अपने पांच साथियों के साथ कोलकाता के डानकुनी गया था. वहां 13 नंबर वार्ड में भवन निर्माण कार्य में सभी मजदूर लिफ्ट के सहारे सामान ऊपर पहुंचाने और खाली करने का काम कर रहे थे. इसी क्रम में रिंकू रजक अचानक छह मंजिला इमारत से नीचे गिर गया. गंभीर रूप से घायल रिंकू को उसके साथी तत्काल श्रीराम हॉस्पिटल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार की संध्या पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के बाद रिंकू का शव उसके पैतृक गांव बिशनपुर लाया गया. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रिंकू के साथ काम कर रहे एक साथी मजदूर ने बताया कि वे सभी सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बारह घंटे काम करते थे. इसके बदले उन्हें 800 रुपये की मजदूरी मिलती थी. मंगलवार की संध्या करीब 5:45 बजे रिंकू अचानक नीचे गिर गया. बुधवार को राजमहल श्मशान घाट में रिंकू का अंतिम संस्कार किया गया. बताते चलें कि रिंकू अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola