ग्रामीण व जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण व जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

जेटीडीएस योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन

साहिबगंज

डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी (जेटीडीएस) के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीसी ने जिले में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा की. डीसी सती ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश देते हुए कहा कि जेटीडीएस की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदायों का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण है. इसलिए सभी परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाये. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लाभार्थियों तक सभी सुविधाएं पारदर्शिता के साथ पहुंचे और इसके लिए फील्ड-स्तरीय मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाये. बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक रवि शंकर महतो सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola