आधुनिक हाई स्पीड बाइक व फीचर्स से लैस होगी साहिबगंज पुलिस

Updated at : 13 Mar 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

गली-मुहल्ले में तेज होगी गस्त, अपराधियों की अब खैर नहीं

विज्ञापन

बरहेट. साहिबगंज जिले में अपराधियों पर लगाम लगाने व कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए झारखंड पुलिस की ओर से खास पहल की जा रही है. अब अपराधी को बाइक से भी पीछा करके पुलिस तत्परता के साथ पकड़ने का काम करेगी. इससे छिनतई जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने में बेहद आसानी होगी. इस पावरफुल इंजन बाइक से अपराधियों को चेन व मोबाइल स्नैचर का पीछा करने में पुलिस को मदद मिलेगी. जहां तक जीप और कार नहीं पहुंच पाती थी, वैसे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के संकीर्ण गली-मुहल्ले में पुलिस की टीम आसानी से पहुंच पायेगी. 5-स्पीड गियरबॉक्स और तेज एक्सीलरेशन की फैसिलिटी वाले इसी 160 सीसी के पावरफुल इंजन की बाइक का इस्तेमाल अब शहर को अपराधमुक्त बनाने में पुलिस को सहायक सिद्ध होगा. संताल परगना के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर जिले में कानून-व्यवस्था और पेट्रोलिंग को तेज व प्रभावी बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से संताल परगना में 163 अपाची मोटरसाइकिल पुलिस को आवंटित की गयी है. राज्य में क्राइम कंट्रोल की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है. लंबे समय से जर्जर वाहनों की समस्या से जूझ रही झारखंड पुलिस को अब थोड़ी राहत मिलेगी. रक्षक राइडर से पहुंचेगी पुलिस : पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मोटरसाइकिल को विशेष तौर पर ‘रक्षक राइडर’ नाम दिया गया है, इन बाइकों का चयन तेज़ मूवमेंट और फास्ट एक्शन के लिए किया गया है, ताकि गलियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस तेजी से पहुंच सके. साथ ही आने वाले त्योहारों के दौरान असामाजिक गतिविधियों की संभावना को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की गयी है. इस नयी बाइक में कई आधुनिक फीचर्स दिये गये हैं, जिनमें एडवांस सायरन सिस्टम और फ्लैशिंग लाइट्स मौजूद हैं, जो आपात स्थिति में चेतावनी देने, भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों के बीच विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करेगा. इसके अलावा, डायल 112 की ब्रांडिंग भी इन मोटरसाइकिलों पर की गयी है, ताकि आम जनता को पुलिस से संपर्क करने की जानकारी मिल सके और लोग इसका अधिक से अधिक उपयोग कर सकें. क्या कहते हैं एसपी : साहिबगंज पुलिस को 27 बाइक उपलब्ध कराया गया है. हमारी पुलिस और हाईटेक हो गयी है. अब अपराधियों को खैर नहीं है. गली-मुहल्ले में गश्ती में काफी आसानी होगी. इससे जिले में अपराध पर अंकुश लगेगा. – अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola