महिलाओं में सर्वाधिक ब्रेस्ट के व पुरुषों में ओरल कैंसर के मरीज: डॉ संदीप शर्मा

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं में सर्वाधिक ब्रेस्ट के व पुरुषों में ओरल कैंसर के मरीज: डॉ संदीप शर्मा

सूर्या पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट में कैंसर जागरुकता शिविर आयोजित

विज्ञापन

साहिबगंज. सूर्या पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट में बुधवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया की ओर से अशर्फी कैंसर संस्थान, धनबाद के सहयोग से कैंसर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जैक अध्यक्ष प्रो डॉ अरविंद सिंह, डॉ मृदुला सिन्हा, प्रो पारसनाथ, डॉ विप्लव मिश्रा और डॉ संदीप शर्मा ने किया. अशर्फी हॉस्पिटल के सुधांशु राय ने परिचय दिया. डॉ विजय कुमार ने कहा कि कैंसर समाज में एक भयानक बीमारी के रूप में जानी जाती है और समय पर सावधानी बरतने से बचाव संभव है. उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में कैंसर का पता चलने और इलाज होने से मरीज की जान बचाई जा सकती है. अशर्फी कैंसर संस्थान के डॉ संदीप शर्मा ने ओरल कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हर साल लगभग 52 हजार लोग कैंसर से मरते हैं और 1.43 लाख नए मरीज सामने आते हैं. मुंह का कैंसर जीभ के निचले हिस्से, गाल और गले में अधिक होता है. सिगरेट, खैनी, शराब और जंक फूड इसके प्रमुख कारण हैं. उन्होंने कहा कि अगर मुंह का छाला तीन सप्ताह तक ठीक न हो, खून आए, मुंह न खुले या निगलने में परेशानी हो तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं और पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं, इसके बाद सर्वाइकल कैंसर होता है. शुरुआती चरण में पहचान और एचपीवी टीका लगाने से बचाव संभव है. मौके पर चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, डॉ प्रवीण कुमार, नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल जी बी रेडी, विजय राय, अर्चना मिंज, रुचि कुमारी, नीलम कुमारी, प्रफुल्लित कुमारी, अनन्या कुमारी, दीप सिंह और हरेंद्र कुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola