कोटालपोखर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और कैश चुराये

साहिबगंज (फाइल फोटो)
कोटालपोखर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और कैश चुराये
प्रतिनिधि, बरहरवा. कोटालपोखर. थाना क्षेत्र के छोटा सोनकड गांव के पास मृत्युंजय कुमार साह के बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर से लगभग 10 ग्राम सोने के जेवरात, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, नकद राशि और पूजा घर से तांबा व पीतल की मूर्तियां चुरा लीं. उल्लेखनीय है कि दो साल पहले भी मृत्युंजय कुमार के घर से इसी तरह की चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. मृत्युंजय कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बिहार किसी कार्य से गए हुए थे, जबकि उनके घर पर दो स्टाफ मौजूद थे. सोमवार की संध्या करीब 7 बजे दोनों स्टाफ सीतपहाड़ी गए और करीब 11 बजे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और पूरे घर की बत्तियां बंद पड़ी थीं. जब स्टाफ ने अंदर जाकर देखा, तो पाया कि घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और चोरों ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया था. मृत्युंजय को जब इस घटना की जानकारी दी गई, तो वे बुधवार की सुबह अपने घर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान फेंका हुआ था. इसके अलावा, लगभग 40 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम सोने के जेवरात, पूजा घर से तांबा और पीतल की मूर्तियां तथा अन्य सामान की चोरी की गई थी. मृत्युंजय कुमार ने इस मामले की जानकारी कोटालपोखर थाना को दी. पुलिस ने सोमवार की रात ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुमन सौरभ
सुमन सौरभ पिछले एक दशक से अधिक समय से प्रभात खबर में सीनियर उपसंपादक और वर्तमान में रुरल डेस्क इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। प्रिंट पत्रकारिता का 15 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत झारखंड के देवघर से रांची एक्सप्रेस में रिपोर्टिंग के साथ की, जहां जमीनी मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरें लिखी. इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में रिपोर्टर के रूप में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रिपोर्टिंग की। वर्ष 2013 में प्रभात खबर से जुड़कर रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डेस्क पर सीनियर उपसंपादक के रूप में कंटेंट क्रिएशन, न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिया और संपादन के क्षेत्र में अपनी विश्लेषणात्मक दृष्टि और संपादकीय कौशल का प्रभाव छोड़ा। पाठकों की रुचि और बदलते मीडिया परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना प्रमुख विशेषता रही है। डेस्क पर लंबे समय तक कार्य करते हुए अनेक महत्वपूर्ण समाचारों का लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण किया तथा निष्पक्ष, सटीक और प्रभावी पत्रकारिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता निभाई। आधुनिक पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ही डिजिटल और तकनीकी पक्षों में भी दक्ष हैं।
विशेषज्ञता: राजनीति, खेल, अपराध (क्राइम), करंट अफेयर्स और रिपोर्टिंग। तथ्यों पर आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










