एफसी सुभाष चौक की टीम ने डू एंड डाई टीम को हराया

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया

विज्ञापन

तालझारी

प्रखंड अंतर्गत भतभंगा संथाली पंचायत के बड़तल्ला गांव के फुटबॉल मैदान में न्यू लाहांती स्पोर्टिंग क्लब बड़तल्ला की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मुकाबले की शुरुआत झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा, मुखिया मति बेसरा व महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष स्वर्णलता मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया. फाइनल खेल एफसी सुभाष चौक बनाम एफसी डू एंड डाई टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. अंत में पेनाल्टी शूट में एफसी सुभाष चौक ने 5 गोल एवं एफसी डू एंड डाई की टीम ने चार गोल दिए. इस तरह एफसी सुभाष चौक की टीम ने एक गोल से जीत हासिल की. फाइनल में विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में आये झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा के हाथों 50 हजार रुपये एवं उप विजेता एफसी डू एंड डाई की टीम को मुखिया मति बेसरा के हाथों 40 हजार रुपये, एफसी बरहेट को तृतीय पुरस्कार महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष स्वर्णलता मुर्मू के हाथों एवं चौथा पुरस्कार एफसी मिलन चौक को नारायण मुर्मू के हाथों 10-10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजू टुडु, कन्हाई मुर्मू, अश्विनी मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola