ePaper

गृहमंत्री अमित शाह साहिबगंज से भरेंगे ''''''''परिवर्तन'''''''' की हुंकार

Updated at : 16 Sep 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह साहिबगंज से भरेंगे ''''''''परिवर्तन'''''''' की हुंकार

जनसभा को सफल बनाने के लिए मंडल से बूथ स्तर तक बांटी गयी जिम्मेवारी

विज्ञापन

साहिबगंज. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साहिबगंज से प्रदेश भाजपा के चुनावी अभियान परिवर्तन यात्रा प्रारंभ जिले के भोगनाडीह से करेंगे. पुलिस लाइन (मोदी मैदान) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. तैयारी को लेकर साहिबगंज नगर और ग्रामीण मण्डल की बैठक नगर अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा शामिल हुए. नगर मंडल और ग्रामीण मण्डल की बूथ स्तर तक की समीक्षा हुई. बूथ, पंचायत, मण्डल स्तर तक कि जिम्मेदारी सभी नेताओं को दी गयी. गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार से कार्यक्रम पंडाल का काम पुलिस लाइन मैदान में शुरू हो जाएगी. भाजपा ने कार्ययोजना बनाया हैं कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हर घर जाकर लोगो को परिवर्तन यात्रा जनसभा में आने के लिए आमंत्रित करेंगे. शहर में होडिंग, बैनर और भाजपा के झंडा से शहर को सजाया जायेगा. माइक से प्रचार प्रसार होगा. राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा गृहमंत्री के साहिबगंज आगमन को लेकर साहिबगंज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. अनन्त ओझा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर से राज्य में परिवर्तन महारैली करके राज्य में परिवर्तन का आगाज कर दिया है. राज्य में भाजपा की सभी प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकलेगी. शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से करेंगे. जनसभा में हजारों-की संख्या की भीड़ जुटेगी. इस अवसर पर रहे जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, जिला महामंत्री गौतम यादव, वरिष्ठ नेता शिवशंकर यादव, जिला मंत्री चांदनी देवी, मनोज यादव, संजय पेटल, संजय मण्डल, संजय पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola