पतना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

Updated:
विज्ञापन
पतना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस

भगवान बिरसा का पूरा जीवन आदिवासियों के कल्याण को समर्पित

विज्ञापन

पतना. प्रखंड क्षेत्र के बड़ा दिग्घी स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पतना प्रखंड अध्यक्ष कुणाल किशोर मंडल के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया. मंडल अध्यक्ष कुणाल मंडल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को केंद्र सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर झारखंड के आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया है. भगवान बिरसा का पूरा जीवन आदिवासियों के कल्याण को समर्पित रहा है. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता पासवान, सुंदर मालतो, संजय साह, संजय तुरी, राजेश मंडल प्रधान सोरेन, जोगन मुर्मू, ढेना टुडू, श्याम तुरी, प्रधान जुगू मालतो सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola