मिर्जाचौकी में विदेशी शराब भरा बैग जब्त

Updated at : 16 Apr 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
मिर्जाचौकी में विदेशी शराब भरा बैग जब्त

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बड़तल्ला गांव स्थित एक निजी मकान में मंगलवार को छापेमारी करते हुए चार बैग में पैकिंग विदेशी शराब की बोतल और कागज में लपेटा 15 बोतल सहित बैग जब्त कर मिर्जाचौकी थाना लाया गया है. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बड़तल्ला में एक निजी मकान में विदेशी शराब बैग में पैकिंग कर बिहार की ओर ले जाने का कार्य किजा जाता था. इसकी सूचना प्राप्त होते ही पुलिस को जांच के लिए भेजा गया. इस दौरान चार बैग व दो झोला सहित दर्जनों की संख्या में विदेशी शराब की बोतलें पड़ी थी. थाना के एएसआइ कासिम साह को पुलिस बल के साथ भेज कर शराब को जब्त करते हुए थाना लाया गया है. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि शराब जब्ती की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. शराब की बोतल गिनती करने बाद मामले की जानकारी सभी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola