जल व पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा और वर्षा जल संचयन पर बच्चाें ने प्रस्तुत किये उत्कृष्ट मॉडल

Updated:
विज्ञापन
जल व पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा और वर्षा जल संचयन पर बच्चाें ने प्रस्तुत किये उत्कृष्ट मॉडल

संत जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर में विज्ञान सह कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

विज्ञापन

बरहरवा

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता शैली तथा कला के प्रति रुचि को विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल और विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ स्टीफन राज के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. वहीं, विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, मानव हृदय, बिजली थर्मल पावर प्लांट, मानव श्वसन तंत्र, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, कार्यशील मॉडल, मानव शरीर के अंग, विद्युत परिपथ आदि पर आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत की. वहीं, दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण पुराने सिक्कों का संग्रह था. इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, क्राफ्ट, वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियां, मूर्तिकला और हस्तकला के सुंदर नमूने प्रदर्शित किये. मौके पर संत जोसफ स्कूल पाकुड़ के प्राचार्य फादर श्रील, संत मेरी स्कूल बेनियाग्राम फरक्का के प्राचार्य फादर हरमन किंदु और मिशन जीवनपुर की प्रधानाचार्या सिस्टर क्रिस्टीना सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola