अररिया की जियाना परवीन ने गोवा में थांग-टा में ब्रॉन्ज जीता
Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 01 Nov 2025 5:33 PM
बरहेट प्रखंड के फुलभंगा गांव की जियाना परवीन ने गोवा में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय थांग-टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 29 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर उतरी जियाना, जो पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया की कक्षा 8 की छात्रा हैं, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर परिवार, गांव और थांग-टा संघ के पदाधिकारियों ने खुशी और बधाई दी। जियाना की उपलब्धि ने साबित कर दिया कि साहिबगंज की लड़कियां राष्ट्रीय खेलों में अपनी पहचान बना रही हैं।
प्रतिनिधि, बरहेट. बरहेट प्रखंड के फुलभंगा गांव की बेटी जियाना परवीन ने गोवा में आयोजित 31वीं सब-जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय थांग-टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. यह प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक मनोहर पार्रिकर इंदौर स्टेडियम, मडगांव (गोवा) में हुई थी. जियाना ने 29 किलोग्राम वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया. वह पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर उतरी थीं और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया. जियाना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अररिया की कक्षा 8 की छात्रा हैं और अररिया जिला थांग-टा संघ की ओर से प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं. उनकी सफलता पर परिवार और गांव में खुशी की लहर है. जियाना के पिता मो सैफ उर्फ लबली, माता नीलोफर परवीन, दादी सुल्ताना प्रवीन, चाचा प्रो नजरुल इस्लाम, नाहिद एवं युनुस आलम ने बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है. इस उपलब्धि के लिये बिहार थांग-टा संघ के महासचिव विकास कुमार झा, अररिया जिला संघ अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी सान्याल , प्रो डॉ नीतू कुमारी, डॉ अलका, कोच संतोष कुमार, राहुल कुमार, पप्पू कुमार ने भी जियाना को बधाई दी है. जियाना ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि साहिबगंज की बेटियां भी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










