संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना व जहर खिलाने का आरोप
विज्ञापन
साहिबगंज
ननगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज नया टोला में 22 वर्षीय नेहा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. बताया गया कि उन्होंने कीटनाशक दवा पी ली. मृतका के पिता अंबिका मंडल, जो बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सोनू टोला कचहरिया के निवासी हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 दिसंबर 2023 को अपनी बेटी की शादी मिथुन मंडल से की थी. विवाह में एक लाख पांच हजार रुपये नकद दिये थे. आरोप है कि पिछले एक वर्ष से दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित किया जा रहा था. गुरुवार रात मारपीट के बाद पति मिथुन मंडल और उसकी मां सुकरी देवी पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद नेहा की मौत हो गयी. मृतका की एक वर्ष की बच्ची है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास फरार है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की. थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










