24 घंटे बाद भी गंगा में डूबे युवक का पता नहीं
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 14 Oct 2025 5:16 PM
भोला मंडल, जो चानन के निवासी हैं, नहाने के दौरान लापता हो गए हैं और 24 घंटे बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम की मदद से खोज प्रयास कर रही है। मंगलवार सुबह से स्थानीय गोताखोरों की टीम ने करीब चार घंटे तक पानी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न टीमों से सहायता ली जा रही है। भोला मंडल सोमवार शाम 6 बजे गंगा में नहाने गए थे, उनके कपड़े और मोबाइल घाट पर मिले। उनके परिजन मानते हैं कि नहाते समय कोई हादसा हुआ होगा और पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
प्रतिनिधि, साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन निवासी भोला मंडल नहाने के दौरान लापता हो गए हैं और 24 घंटे बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है. पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ अन्य लोगों की भी मदद ले रही है. बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी. स्थानीय गोताखोरों की छह सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे से लगभग 4 घंटे तक पानी में खोजबीन की, लेकिन भोला मंडल का पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है और स्थानीय गोताखोरों के अलावा अन्य टीमों की भी सहायता ली जा रही है. भोला मंडल के बड़े भाई के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:00 बजे भोला कपड़े लेकर चानन घाट पर गए थे. उन्होंने अपने मोबाइल और कपड़े घाट के किनारे रखे और नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे. जब वे शाम तक घर नहीं लौटे और उनकी पत्नी के फोन का जवाब नहीं दिया, तो सुबह गंगा घाट पर खोजबीन करने पर उनके कपड़े और मोबाइल बरामद हुए. उनके भाई का मानना है कि नहाने के दौरान ही उनके साथ हादसा हुआ, जिसके कारण वे लापता हो गए. पुलिस युवक की तलाश में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










