551 कलशों के साथ हाजीपुर में भव्य कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
551 कलशों के साथ हाजीपुर में भव्य कलश शोभायात्रा

बजरंगबली की झांकी भी प्रस्तुत की

विज्ञापन

मंडरो. हाजीपुर फौजदारी दुर्गा पूजा समिति ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री राम कथा के भव्य आयोजन के लिए सोमवार को 551 कलशों के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली. इस शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याओं, महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया. भावेश यादव और उनकी पत्नी सुषमा देवी मुख्य यजमान रहे. कलश शोभायात्रा हाजीपुर राजगांव, हाजीपुर भिठ्ठा, और फौजदारी गांव से होते हुए पंथेश्वर शिव मंदिर पहुंची, जहां कलशों में जल भरकर उन्हें कथा स्थल पर स्थापित किया गया. हाजीपुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बंटी यादव ने बताया कि वृंदावन से श्री कृष्णा प्रिया जी द्वारा श्री राम कथा का प्रवचन प्रथम पूजा से लेकर नौवीं पूजा तक दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक किया जाएगा. कलश शोभायात्रा के दौरान बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और बजरंगबली की झांकी भी प्रस्तुत की. कथा को सफल बनाने में पूजा समिति के सचिव शेखर यादव, उपाध्यक्ष संजय पासवान, कोषाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा, दीपक यादव सहित कई सदस्य जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola