तेज रफ्तार बाइक ने टोटो को मारी टक्कर, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ने टोटो को मारी टक्कर, दो घायल

राधानगर थाना क्षेत्र में मोहनपुर चौक के पास हादसा.

विज्ञापन

उधवा. राधानगर थाना के निकट मोहनपुर चौक पर मंगलवार को टोटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो चालक सड़क किनारे पैसेंजर उतार रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक और टोटो चालक दोनों घायल हुए. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना के एसआई गंगा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और जानकारी ली. बताया गया कि टोटो चालक बरहरवा श्रीखुंड का निवासी है. दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola