साहित्यिक मंच के चतुर्थ वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज में होगा भव्य आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज साहित्य की दुनिया राष्ट्रीय साहित्यिक मंच के चतुर्थ वार्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर शनिवार देर शाम तालाब रोड स्थित कल्याण श्रीवास्तव के आवास पर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंच के महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने की. उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन इस वर्ष शहर के उत्सव वेंकट हॉल में किया जाएगा, जहां देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशों नीदरलैंड एवं कुवैत से भी रचनाकारों के शामिल होने की सहमति प्राप्त हुई है. इस बार कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की योजना है. बाहर से आने वाले साहित्यकारों के ठहरने की व्यवस्था भी उत्सव हॉल परिसर में की जाएगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच कविता लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. चयनित प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम में प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा. सामाजिक, प्रशासनिक, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए एक चयन समिति का गठन किया जाएगा. महासचिव सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से भी राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. जिनके विजेताओं को प्रेमचंद सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, राष्ट्रकवि दिनकर सम्मान जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे. इस दो दिवसीय भव्य आयोजन में देश-विदेश से लगभग 50 रचनाकारों के शामिल होने की संभावना है. बैठक में मंच के संरक्षक कल्याण श्रीवास्तव, डॉ. रानी झा, गोपाल चौखानी, भगवती रंजन पांडे, सुबोध कुमार झा, रीमा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola