ePaper

दिग्घी मोड़ से मालिन गांव होते हुए रिसौड़ मोड़ तक जाने वाली सड़क बनेगी

Updated at : 10 Dec 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

61 करोड़ 57 लाख 55 हजार 800 रुपये के बजट की भी मिली स्वीकृति

विज्ञापन

बरहरवा

पाकुड़ विधायक निसात आलम के प्रयास से साहिबगंज जिला अंतर्गत दिग्घी मोड़ से मालिन गांव होते हुये रिसौड़ मोड़ तक जर्जर सड़क का निर्माण किया जायेगा. इसे लेकर झारखंड कैबिनेट की ओर से सड़क ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित कर दिया गया है. विधायक ने बताया कि सड़क जर्जर होने की सूचना क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उक्त सड़क के निर्माण एवं चौड़ीकरण को लेकर पथ निर्माण विभाग को लिखा गया था. ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में सड़क के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करते हुये झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. साथ ही भू-अर्जन सहित उक्त सड़क के लिये 61 करोड़ 57 लाख 55 हार 800 रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गयी है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सड़क के भू-अर्जन की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी. सड़क बन जाने से सभी छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन बरहरवा बाजार एवं हाई स्कूल मोड़ की ओर न होकर रिसौड़ होते हुये पश्चिम बंगाल की ओर होगी. जिससे यहां के व्यवसायी वर्ग के लोगों को काफी सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola