देवघर एसबीआइ पीबी शाखा से 16.87 लाख की डकैती

Updated at : 02 Jun 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर एसबीआइ पीबी शाखा से 16.87 लाख की डकैती

देवघर : शहर के बाइपास रोड में बाजला चौक के समीप स्थित एसबीआइ पर्सनल बैंकिंग शाखा में गुरुवार की सुबह छह सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोलकर 16 लाख 87 हजार 416 रुपये लूट लिये. बैंक खुलते ही अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. सभी छह डकैतों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो […]

विज्ञापन

देवघर : शहर के बाइपास रोड में बाजला चौक के समीप स्थित एसबीआइ पर्सनल बैंकिंग शाखा में गुरुवार की सुबह छह सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोलकर 16 लाख 87 हजार 416 रुपये लूट लिये. बैंक खुलते ही अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. सभी छह डकैतों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

पुलिस दो की पहचान करने का दावा कर रही है. पुलिस दो संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है.

ग्राहक बन कर आये थे बैंक :सुबह 10:17 बजे छह की संख्या में हथियार से लैस अपराधी ग्राहक बनकर बैंक पहुंचे और लोन लेने की बात कहते हुए मैनेजर राजीव किशोर को कब्जे में कर लिया. इसके बाद एक-एक कर एकाउंटेंट अमित कुमार, अभिषेक कुमार व सहायक नीति कुमारी को भी हथियार के बल पर कब्जे में लेकर अपराधी सीधे वोल्ट रूम में ले गये. वहां एक बैग व बैंक के ही एक छोटे बक्से में रुपये भरकर लिये तथा सभी बैंक कर्मियों को वोल्ट रुम में ही बंद कर दिया.
मोबाइल छीना व सीपीयू भी पटक दिया : इसके बाद उनलोगों की मोबाइल भी छिन लिये. सीसीटीवी का कंट्रोल यूनिट समझकर एक सीपीयू को उठाकर लाया व नीचे शाखा परिसर में पटक दिया. इसके बाद 10:27 बजे सभी अपराधी बैंक से निकलकर फरार हो गये.
देवघर एसबीआइ पीबी शाखा…
महज 10 मिनट में ही अपराधियों ने घटना को इस तरह अंजाम दिया कि बैंक कर्मियों को अलार्म बजाने का मौका भी नहीं मिला. अपराधियों के भागने के बाद करीब 10:45 बजे किसी तरह बैंक के स्टाफ वोल्ट रुम से निकले और सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसपी ए विजयालक्ष्मी सहित एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय,
डीएसपी मुख्यालय राजकिशोर, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय, सदर इंस्पेक्टर टीएन झा, जसीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर एसके महतो, कुंडा थाना प्रभारी राजीव रंजन सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे. बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई अपराधियों की तसवीर को देखा. बैंक परिसर में अपराधियों का एक प्लास्टिक थैला भी गिरा पाया गया.
धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी: घटना के बाद शहर की सभी प्रमुख मार्गों को सील कर चेकिंग लगा दी गयी. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. बैंक में बतौर जेनरेटर ऑपरेटर कार्य करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद पुलिस घटना में शामिल दो अपराधियों की पहचान होने का दावा कर रही है. अपराधियों में से एक हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरा गुलाबी कमीज पहने अपराधी ने चेहरा गमछा से ढंकने का प्रयास किया था. बाकी तीन अपराधियों के चेहरे पूरी तरह पहचान में आ रहे है. इधर, घटना की सूचना पाकर करीब डेढ़ बजे संताल प्रक्षेत्र के डीआइजी अखिलेश झा भी पहुंचे. मामले की जांच के बाद पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. बैंक कर्मियों के अनुसार तीन अपराधी हाथ में पिस्तौल लहरा रहा था, जबकि दो ने हाथ में बम भी रखा था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है.
सीसीटीवी में कैद हुए डकैतों के चेहरे
सुबह बैंक खुलने के साथ ही अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
10:17 बजे छह की संख्या में ग्राहक बनकर अंदर घुसे सशस्त्र अपराधी
लोन लेने की बात कहते हुए हेलमेट पहने अपराधी ने मैनेजर को ले लिया कब्जे में
एक-एक कर महिला कर्मी समेत सभी चार कर्मियों को भी गोली-बम का भय दिखाया
सभी को हथियार के बल वोल्ट रूम में ले जाकर किया बंद
बैंककर्मियों की मोबाइल भी ले भागे, एक कंप्यूटर का सीपीयू उठाकर पटक दिया
डीआइजी अखिलेश झा समेत एसपी ए विजयालक्ष्मी व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे घटनास्थल
दो की हुई पहचान : एसपी
11 बजे सुबह एसबीआइ पीबी शाखा से लूट हो गयी है. स्टाफ को अलार्म बजाने का मौका नहीं मिल सका. बैंक में गार्ड भी नहीं था. दो अपराधियों की पहचान हुई है. जल्द सभी अपराधी दबोचे जायेंगे.
ए विजयालक्ष्मी, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola