गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावक करें सहयोग

Updated at : 02 Jun 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पंचायत प्रतिनिधि व अभिभावक करें सहयोग

कार्यक्रम . खजुरडांगा में आयोजित रात्रि शिक्षा अखाड़ा में डीएसइ ने कहा हिरणपुर : अभिभावक एवं पंचायत प्रतिनिधि के बिना सहयोग से शिक्षा का स्तर आगे नहीं बढ़ सकता है. उनको बढ़ चढ़कर पहल करने की जरूरत है. यह बातें डीएसइ राजाराम ने कही. मौके था प्रखंड के तोड़ाई पंचायत के खुजुरडांगा गांव में आयोजित […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . खजुरडांगा में आयोजित रात्रि शिक्षा अखाड़ा में डीएसइ ने कहा

हिरणपुर : अभिभावक एवं पंचायत प्रतिनिधि के बिना सहयोग से शिक्षा का स्तर आगे नहीं बढ़ सकता है. उनको बढ़ चढ़कर पहल करने की जरूरत है. यह बातें डीएसइ राजाराम ने कही. मौके था प्रखंड के तोड़ाई पंचायत के खुजुरडांगा गांव में आयोजित रात्रि शिक्षा अखाड़ा कार्यक्रम का. शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करने के लिये समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.
इसमें आस-पास के लोगों में काफी उत्साह देखा गया. डीएसइ ने कहा कि सरकार और विभाग शिक्षा के प्रति काफी सजग है.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर प्रयासरत हैं. सरकार बच्चों को हर चीज मुहैया करा रही है. बस जरूरत है कि अभिभावक एवं पंचायत
प्रतिनिधि प्रतिदिन बच्चे का स्कूल भेजें. देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें, क्योंकि यही बच्चे कल के भविष्य हैं. इस मौके पर पंचायत के मुखिया एमानवेल मुर्मू एवं बीइइओ राजेंद्र प्रसाद, बीपीओ किशन भगत आदि मौजूद थे.
शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिये समुदाय को जागरूक होना जरूरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola