दियारा क्षेत्र पर रखें पैनी नजर

Updated at : 29 May 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
दियारा क्षेत्र पर रखें पैनी नजर

िनर्देश . डीआइजी ने िकया एसडीओ कार्यालय का िनरीक्षण दियारा क्षेत्र में अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को डीआइजी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. राजमहल : संताल परगना के डीआइजी अखिलेश झा ने रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया. इससे […]

विज्ञापन

िनर्देश . डीआइजी ने िकया एसडीओ कार्यालय का िनरीक्षण

दियारा क्षेत्र में अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को डीआइजी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया.
राजमहल : संताल परगना के डीआइजी अखिलेश झा ने रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया. इससे पूर्व पुलिस पदाधिकारी व जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. श्री झा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की. श्री झा ने सीमा क्षेत्र पर कड़ी गश्ती करने का निर्देश दिया.
कहा कि दियारा क्षेत्र में अपराधियों के सक्रियता पर पुलिस की पैनी रखें. अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनायें रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीआइजी श्री झा ने एलसीटी के माध्यम से पश्चिमी बंगाल का सीमाओं की जानकारी ली. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक सूरज उरांव, राजमहल थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, तालझारी थाना प्रभारी रामहरिश निराला, राधानगर थाना प्रभारी संजय प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola