पांच लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 27 May 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

फरक्का : शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला मोड़ समीप से बंगाल पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को गुप्त सूचना के तहत अभियान चला कर पांच लाख जाली नोटों के साथ एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमित भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वैष्णव नगर […]

विज्ञापन
फरक्का : शमशेरगंज थाना क्षेत्र के डाकबंगला मोड़ समीप से बंगाल पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को गुप्त सूचना के तहत अभियान चला कर पांच लाख जाली नोटों के साथ एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमित भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के पारदावनापुर निवासी जेनारूल शेख बांग्लादेश की ओर से जाली नोट लेकर आ रहा है, जिसे वह पाकुड़ जिले में खपाने वाला है.
सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी. इसी क्रम में बस स्टैंड के पासजेनारूल शेख को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी की तो उसके पास से दो-दो हजार के 250 पीस जाली नोट बरामद हुए.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड में लेने हेतु जंगीपुर अदालत में पेशी के लिए ले गयी है. ज्ञात हो कि सालों से इस क्षेत्र को जाली नोटों को देश के अंदर ले जाने का एक सुरक्षित माध्यम माना जाता रहा है.
सरकार की तमाम एजेंसिया जाली नोटों के अलावा घुसपैठियों पर नजर रखने के लिये इलाके में सक्रिय रही है. मगर नोटबंदी के बाद नये नोटों का इतने बड़े पैमाने पर इलाके में खपाने की कोशिश करना कहीं न कहीं तंत्र की कमजोरी को उजागर करता है. वर्षों से सीमावर्ती इलाकाें से जाली नोटों को देश में खपा कर आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की साजिश होती रही है. मगर जरूरत है कि पुलिस प्रशासन नये सिरे से स्ट्रेटेजी बनाये और इस पर अंकुश लगाये. तभी जाली नोटों के कारोबार पर पाबंदी लग पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola