आवास योजना में अनियमितता बरदाश्त नहीं
Updated at : 27 May 2017 9:49 AM (IST)
विज्ञापन

पीएम आवास में बिचौलिये द्वारा पैसे लेने की शिकायत पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया. नगर प्रबंधक को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं सामुदायिक शौचालय निर्माण में गड़बड़ी देख जेइ व संवेदक पर कार्रवाई करने की भी बात कही. राजमहल : पीएम आवास में पैसे […]
विज्ञापन
पीएम आवास में बिचौलिये द्वारा पैसे लेने की शिकायत पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया. नगर प्रबंधक को इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं सामुदायिक शौचालय निर्माण में गड़बड़ी देख जेइ व संवेदक पर कार्रवाई करने की भी बात कही.
राजमहल : पीएम आवास में पैसे लेनेवाले बिचौलिये के विरुद्ध एफआईआर किया जायेगा.
ये बातें शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे नगर विकास के संयुक्त सचिव सह नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार सिन्हा ने कही. उन्हाेंने कहा कि आवास योजना के सरकारी राशि का दुरुपयोग किये जाने व आवास के नाम पर पैसा लेने की शिकायत आधिकांश वार्ड से मिली है. उन्होंने नगर प्रबंधक को तत्काल मामले की जांच कर पैसा लेनेवाले के विरुद्ध एफआईआर करने का निर्देश दिया है. केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी आवास योजना सीधे लाभुको को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है. इसमें लापरवाही व अनियमितता बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने शहरी पेयजल आपूर्ति योजना का भी निरीक्षण किया. जिसमें नक्शा की समस्या पर संबंधित एजेंसी को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिये.
स्वीकृत बस स्टैंड का नहीं हुआ निर्माण
वार्ड आयुक्त अब्दुल कादिर ने संयुक्त सचिव को आवेदन देकर बताया की वित्तीय वर्ष 2014-15 में राजमहल में तीन करोड की लागत से बनने वाले बस स्टैंड की स्वीकृति दी गयी थी. पर दो वर्ष बाद भी बस स्टैंड का निर्माण नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाते कहा कि नगर पंचायत द्वारा अपर समहर्ता व दुमका को जमीन उपलब्धता के लिये पत्राचार किया गया है. पर साहिबगंज के कार्यालय से फाइल को गुम कर दिया जाता है. संयुक्त सचिव ने कहा कि मामले को सरकार के समक्ष रखा जायेगा. कैबिनेट में उचित प्रस्ताव लिया जा सके.
कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं पदाधिकारी
श्री सिन्हा ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी लगातार कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं. जिस कारण विकास कार्य बाधित होती है. साथ ही सीटी मिशन मैनेजर भी अनुपस्थित थे. उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना, एनयूएलएम योजना प्रभावित हो रही है. सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जायेगी. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड आयुक्तों ने भी पदाधिकारी के अनुपस्थिति की लिखित शिकायत की.
लाभुकों से पैसा लेने का लगाया आरोप
नगर पंचायत अध्यक्ष भावना गुप्ता ने संयुक्त सचिव श्री सिन्हा के समक्ष पीएम आवास में लाभुक से लिये जा रहे पैसा मामले को मजबूती से रखा. कहा कि आवास योजना में नपं कार्यालय व रांची के नाम पर धड़ल्ले से लाभुकों द्वारा पैसा की वसूली की जा रही है. उन्होंने पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




