गायब देवा की खोजबीन में सहयोग करेंगे ग्रामीण
Updated at : 26 May 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

सगे संबंधियो के गांव जाकर देवा को खोजेंेगे ग्रामीण बोरियो : 13 मई की शाम थाना क्षेत्र से गायब दनवार निवासी 22 वर्षीय देवा पहाड़िया की बरामदगी के लिए दनवार के ग्राम प्रधान सोमावय पहाड़िया सहित ग्रामीण सहयोग करेंगे. सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण आसपास के गांव सहित सगे- संबंधियों के यहां जाकर पूछताछ करेंगे. हालांकि […]
विज्ञापन
सगे संबंधियो के गांव जाकर देवा को खोजेंेगे ग्रामीण
बोरियो : 13 मई की शाम थाना क्षेत्र से गायब दनवार निवासी 22 वर्षीय देवा पहाड़िया की बरामदगी के लिए दनवार के ग्राम प्रधान सोमावय पहाड़िया सहित ग्रामीण सहयोग करेंगे. सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण आसपास के गांव सहित सगे- संबंधियों के यहां जाकर पूछताछ करेंगे. हालांकि मामले की सूचना मिलते 21 मई से ही पुलिस,
ग्रामीण दनवार व डेमचक पहाड़ की लगातार चार दिनों तक सर्च अभियान चलाया. बावजूद देवा पहाड़िया की हत्या होने का कोई सुराग नहीं मिला. ग्रामीणों को लगा की देवा अपने सगे- संबंधियों के गांव गया होगा या रोजगार के लिये बाहर चला गया होगा. चूंकि पूर्व में कई बार देवा पहाड़िया रोजगार करने के लिये दिल्ली जा चुका है. बहरहाल बोरियो पुलिस के लाख कोशिशों के बावजूद देवा पहाड़िया का कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
पूर्व में देवा की हत्या होने की आशंका जतायी गयी थी लेकिन उसकी हत्या हो जाने की पुष्टि नही हो सकी है. बरहाल पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है अविलंब मामले का उदभेदन किया जायेगा.
सुशील कुमार
थाना प्रभारी,
बोरियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




