जान दे देंगे मगर जमीन नहीं

Updated at : 22 May 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
जान दे देंगे मगर जमीन नहीं

रोष . अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर जुटे सैकड़ों आदिवासी, कहा साहिबगंज में आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले बैठक हुई. जिसमें जुटे आदिवासियों ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध किया है. साहिबगंज : लोहंडा बड़ा तौफिर कलहुटोला पंचायत भवन प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के […]

विज्ञापन

रोष . अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर जुटे सैकड़ों आदिवासी, कहा

साहिबगंज में आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले बैठक हुई. जिसमें जुटे आदिवासियों ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध किया है.
साहिबगंज : लोहंडा बड़ा तौफिर कलहुटोला पंचायत भवन प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोगों ने परिषद के अध्यक्ष बोका मुंडा की अध्यक्षता में बैठक की. बैनर तले आदिवासी ने किया कि जान दे देंगे किंतु जमीन नहीं देंगे. सीएनटी व एसपीटी एक्ट पारित नहीं होने देंगे. कहा, आदिवासी को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया. आज भी आदिवासी बहुल क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव है.
आदिवासी को आगे कर राजनीतिक पार्टी अपना हित साधती है. आदिवासी, सरकार से मांग करती है कि धर्म कांड के तहत धांगड़, उरांव व मुंडा को बेदिया जाति में परिवर्तित किया जाय. मौके पर बालदेव उरांव, अनिल लाल मुंडा, सामवेल मुंडा, लखिया मुंडा, अनिल मुंडा, शुकरा मुंडा, झलकू मंडा, एतवा मुंडा, सोहरा मुंडा, मनोज मुंडा, दिलीप मुंडा, निवोल मुंडा, सीनियर मुंडा, उपेंद्र मुंडा, सुकरमुनी, विशु मंडा, नरेश मुंडा सहित सैकड़ों आदिवासी लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola