ऊमस भरी गरमी से लोगों का जीना मुहाल

Updated at : 21 May 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
ऊमस भरी गरमी से लोगों का जीना मुहाल

मौसम . सुबह नौ बजते ही सड़कों पर छा जाती है वीरानी जिले में गरमी से लोगों का हाल बेहाल है. सुबह धूप निकलने के साथ तपिश बढ़ जाती है. दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. दोपहर के बाद लोग सड़कों पर निकलने में बचते हैं. साहिबगंज : तेज धूप व ऊमस भरी […]

विज्ञापन

मौसम . सुबह नौ बजते ही सड़कों पर छा जाती है वीरानी

जिले में गरमी से लोगों का हाल बेहाल है. सुबह धूप निकलने के साथ तपिश बढ़ जाती है. दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. दोपहर के बाद लोग सड़कों पर निकलने में बचते हैं.
साहिबगंज : तेज धूप व ऊमस भरी गरमी से जनजीवन प्रभावित हो गया है. सुबह नौ बजते ही सड़कों पर वीरानी छा जाती है. देर शाम ही लोग सड़क पर दिखाई देते हैं. तापमान 40 पार कर गया है. शहर में पर्याप्त मात्रा में प्याऊ केंद्र नहीं खुलने के कारण लोग प्यास बुझाने इधर-उधर भटकते रहते हैं. वहीं शीतल पेय पदार्थ की भी दुकानें खुल गयी है. शाम होते ही लोगों की भीड़ गला तर करने के लिए जुट जाती है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसमी बीमारी का भी खतरा बढ़ गया है.
चिकित्सकीय भाषा में इसे मेनिया या हाइपोमेनिया कहा जाता है. डॉक्टरों ने इसे सीजनल इफेक्टिव डिसआॅर्डर नाम दिया है. ऐसे मरीजों का मान गरमी में मन अस्थिर रहता है. नींद कम आती है. गुस्सा भी अधिक आता है. सीएस डॉ बी मरांडी के मुताबिक धूप आंखों पर सीधी पड़ने से लोगों में सिर के दर्द की शिकायतें होती है.
मोनिया से बचने के लिये लोगों को सिर ढक कर और काला चश्मा पहन कर चलना चाहिए. 30 मेगावाट बिजली आपूर्ति के बाद भी परेशानी साहिबगंज ग्रिड 40 मेगावाट बिजली की जरूरत है. 30 मेगावाट बिजली मिल रही है. पर आपूर्ति लाइन की लचर स्थिति होने के कारण निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पाती है. नतीजा लोगों की परेशानी ऊमस भरी गरमी में बढ़ जाती है. कभी तार टूटने, फ्यूज उड़ने, जंपर कटने, ब्रेक डाउन गड़बड़ी व मेंटनेंस के नाम पर घंटो आपूर्ति बाधित कर दी जाती है. कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने आरोपो को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि कम पावर मिलने व कुछ गड़बड़ी के कारण बोरियो बरहेट फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है.
बिजली कटौती से भी बढ़ गयी है परेशानी
शीतल पेय पदार्थ की िबक्री बढ़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola