सीएस ने किया ममता वाहन केंद्र का निरीक्षण

Updated at : 19 May 2017 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया ममता वाहन केंद्र का निरीक्षण

साहिबगंज : जिले के सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने गुरुवार को सदर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कर्मचारी की उपस्थिति व विधि व्यवस्था की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने ममता वाहन कॉल सेंटर में पहुंच कर ममता वाहन के नौ प्रखंडों का रजिस्टर का अवलोकन […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले के सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने गुरुवार को सदर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कर्मचारी की उपस्थिति व विधि व्यवस्था की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने ममता वाहन कॉल सेंटर में पहुंच कर ममता वाहन के नौ प्रखंडों का रजिस्टर का अवलोकन कर रजिस्टर में त्रूटि पाये जाने पर अकाउंटेंट मंजूला रानी व ऑपरेटर से स्पष्टीकरण पूछा है. सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने कहा कि ममता वाहन कॉल सेंटर में अकाउंटेंट मंजुला रानी व कॉल सेंटर ऑपरेटर पूजा कुमारी,

गौतम ओझा, शंकर कुमार, सुनील कुमार के द्वारा गड़बड़झाला किया जा रहा है. इन पांचों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. ऑपरेटर पूजा कुमारी से एक वर्ष का वाउचर मांगा गया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के मार्च, अप्रैल मई का सदर प्रखंड का रजिस्टर गायब है. इस पर भी विभाग नजर बनाये रखा है. मौके पर दिलीप सिंह, विजय कुमार ओझा, मनोज कुमार यादव, वरुण मंडल, सतेंद्र, ललित सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola