विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों की दी गयी जानकारी
Updated at : 15 May 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

मदनशाही में विधिक जागरूकता शिविर साहिबगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार व आशाएं एनजीओ के तत्वावधान में मदनशाही पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. इसमें सीजेएम सोमेंद्र नाथ सिकंदर ने ग्रामीणों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपसी किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप सीधे व्यवहार न्यायालय साहिबगंज स्थित जिला […]
विज्ञापन
मदनशाही में विधिक जागरूकता शिविर
साहिबगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार व आशाएं एनजीओ के तत्वावधान में मदनशाही पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. इसमें सीजेएम सोमेंद्र नाथ सिकंदर ने ग्रामीणों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपसी किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो आप सीधे व्यवहार न्यायालय साहिबगंज स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आकर आवेदन दे सकते हैं. यदि आपको आवेदन लिखना नहीं आता है तो वहीं पर स्थित फ्रंट ऑफिस के कार्यालय में पीएलवी व अधिवक्ता मौजूद रहते हैं,
जो आपके आवेदन को लिख देंगे. विधिक सेवा प्राधिकार आपकी सेवा में सदैव तत्पर है आपको किसी भी प्रकार का खर्चा नहीं करना पड़ेगा. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति नि:संकोच प्राधिकार की मदद से कठिन मामलों को भी सुलझा सकते है. अधिवक्ता अरविंद गोयल ने मध्यस्थता के बारे मेंं जानकारी दी. मंच संचालन अधिवक्ता डीके सिंह ने किया. मौके पर अधिवक्ता गौतम सिंह, मुखिया सुनील कुमार, लीगल वोलेेंटियर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




