16 को मशाल जुलूस व 18 को करेंगे चक्का जाम
Updated at : 12 May 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

रघुवर सरकार की गलत नीति का करेंगे विरोध जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का किया आह्वान साहिबगंज : गुल्लीभट्ठा स्थित लालकोठी में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में झाविमो जिला कमेटी की बैठक हुई. इसमें पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 16 को मशाल जुलूस व 18 मई को चक्का जाम करने […]
विज्ञापन
रघुवर सरकार की गलत नीति का करेंगे विरोध
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का किया आह्वान
साहिबगंज : गुल्लीभट्ठा स्थित लालकोठी में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में झाविमो जिला कमेटी की बैठक हुई. इसमें पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 16 को मशाल जुलूस व 18 मई को चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि झारखंड सरकार के जनविरोधी नीति व जबरदस्त भूमि अधिग्रहण समेत अन्य मांगों के समर्थक में अगामी 14 को राजमहल अनुमंडल में मशाल जुलूस एवं 16 को मुख्यालय में शाम को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
18 मई को जिले में चक्का जाम किया जायेगा. जिला कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व विधायक थोमस सोरेन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया. बैठक को केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजीव चौधरी ने टीम बनाकर स्थानीय व्यवसायी, ट्रक, बस, ओटो, रिक्शा, चालक संघ से मिलकर समर्थन की अपील की. बैठक में जिला सचिव तस्लीम अंसारी, जुल्फिकार अंसारी, अमित चौधरी, अनिल यादव, नगर अध्यक्ष चंदन चौधरी, संतोष कुमार यादव, सुनील, सुनील सोरेन, सनाउल्ला अंसारी, दिलीप मंडल, होपना टुडू, जगदीश प्रसाद रमानी, निरंजन, प्रकाश आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




